जौनपुर महोत्सव’ को लेकर राज्यमंत्री ने की तैयारी बैठक


भाजपा नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद की अध्यक्षता में जुटे तमाम भाजपाजन
जौनपुर। नगर के शाही किला में 10 से 12 मार्च तक प्रस्तावित तीन दिवसीय ‘जौनपुर महोत्सव’ के तैयारी के सम्बन्ध में बैठक खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के सिपाह स्थित जनसम्पर्क कार्यालय पर नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव रहे।


नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि जौनपुर महोत्सव के मंच के माध्यम से जनपद के कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में 500 से अधिक जोड़े का सामूहिक विवाह माध्यम से विधि विधान से विवाह कराया जाएगा। परिषदीय स्कूलों एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जायेगा।


महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जहां जनपद व देश के नामी कवि भाग लेगे। महोत्सव में सांसद व अभिनेता रवि किशन, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ व आम्रपाली दुबे और बॉलीवुड सिंगर वरदान सिंह भी अपना अमूल्य समय देंगे। महोत्सव में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिवार वालों, शाहिद के परिवार वालों को सम्मानित भी किया जायेगा।

पत्रकारिता, कला, संस्कृति, गायन, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया जायेगा।


इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डा रामसूरत मौर्या, अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद सत्येन्द्र सिंह, आशीष गुप्ता, प्रदीप तिवारी, अमित श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, धर्मपाल कन्नौजिया, बसंत प्रजापति, नन्द लाल, सुनील कुमार, सीप्पिन सिंह, यशवन्त साहू, जय विजय, विष्णु, शिव कमल, अभिषेक, पुष्पेन्द्र त्यागी, सचिन पाण्डेय, रमेश यादव सहित तमाम लोग लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां