दौड़ में ककोहिया की सृष्टि, आयुषी और अलीगंज के लकी कुमार, रामा ने मारी बाजी


खानापट्टी के जलपरी मैदान पर आयोजित ब्लाक स्तरीय खेल महाकुम्भ में दिखीं प्रतिभाएं
सिकरारा, जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रो के खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से बुधवार को क्षेत्र के खानापट्टी गांव के जलपरी मैदान पर आयोजित ब्लाकस्तरीय खेल महाकुम्भ में क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने जमकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग सौ दौड़ में बसंत विद्यापीठ ककोहिया की सृष्टि दो सौ मीटर दौड़ में आयुषी प्रथम स्थान पर रही जबकि सिकन्दरा की पूजा यादव व सादात बिंदुली की राधिका दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल अलीगंज के लकी कुमार व दो सौ मीटर दौड़ में रामा ने बाजी मारी। सिकन्दरा के अम्बुज शर्मा व लखौआ के आर्यन यादव को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। लंबी कूद में लखौआ के आर्यन ने बाजी मारी तथा गोला फेंक में यूपीएस बढ़ौली के सत्यम गौतम प्रथम व बांकी के शिवकांत दूसरे स्थान पर रहे।


इसी तरह खो—खो बालिका वर्ग में ककोहिया की टीम प्रथम व भुईला की टीम दूसरे स्थान पर रही जबकि बालक वर्ग में बढ़ौली अहीरान प्रथम व अलीगंज की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कबड्डी में बालक वर्ग में डीहजहनिया व बालिका वर्ग में सिकन्दरा की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय सिंह व उनके प्रतिनिधि धीरू सिंह ने सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जूनियर संघ के सुशील उपाध्याय, मयेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक यादव आलोक यादव, बीडीसी रजनीश सिंह, जितेंद्र सिंह, सचिव प्रदीप शंकर श्रीवास्तव ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, बीईओ अजीत सिंह, नोडल व दिव्यांग जन अधिकारी दिव्या शुक्ला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवि प्रकाश यादव, बिनय सिंह जिला कृषि अधिकारी को माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


इसके पहले प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत का मनोहारी प्रस्तुतीकरण किया गया।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल व व्यायाम शिक्षक विनय सिंह रामचंद्र यादव, प्रदीप कुमार, सरिता विश्वकर्मा, प्रियंका यादव, टीएन यादव, प्रताप यादव, शुभेन्द्र सिंह, विमल यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक राष्ट्रपति पदक से सम्मानित लल्लन उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने किया।

Oplus_131072
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां