बेसिक शिक्षा विभाग ने महिला दिवस पर किया विशेष आयोजन


जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  कार्यक्रम का आयोजन डायटसभागार में किया गया जिसकी मुख्य अतिथि सुश्री इशिता किशोर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला, जिला दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पुष्प गुच्छ देते हुये अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया।

अतिथियों के स्वागत में कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने बालिका शिक्षा से संबंधित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने बालिकाओं को आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अभिप्रेरित किया। बेटियों को अधिक अवसर दिया जाय।

इमोशनल इंटेलिजेंस पर अधिक ध्यान दिया जाय। निर्णय लेने में फाइनेंशियल पर अधिक ध्यान देने, महिला व बालिकाओं की सुरक्षा संरक्षा पर ध्यान देने तथा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ और बेटियों को जिंदगी में बड़ा लक्ष्य रखने के लिए समझाते हुए खुद पर भरोसा रखने की बात कही। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अनीता ने सभी से अपील किया कि बालिका शिक्षा को अधिक बढ़ावा दिया जाय। जिला दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला ने दहेज के प्रति जागरूक किया।

दहेज रहित विवाह पर बल दिए जाने तथा दूसरों के लिए प्रेरणा बढ़ाने पर जोर दिया। वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव पाण्डेय ने महिला दिवस पर प्राचीन कल्पनाओं के साथ महान देवियों के बारे में जिक्र करते हुये बाल विवाह रोकने पर पूर्णतः बल दिया। साथ ही बालिका सुरक्षा व सरंक्षा के बारे में अधिक ध्यान देने की अपील किया।

अन्त में कार्यक्रम आयोजक डा. गोरखनाथ पटेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

Continue reading
मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह