राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 01 करोड़ 6लाख की लागत से शहर के बड़े हनुमान जी मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु किया शिलान्यास कर किया शुभारम्भ

जौनपुर — करीब एक करोड़ छह लाख रू0 की लागत से बड़े हनुमान जी के प्रसिद्ध मन्दिर रासमण्डल निकट सिपाह के पर्यटन विकास कार्य का आज राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा प्रकांड आचार्य डॉ रजनीकांत द्विवेदी, डॉ गंगाधर शुक्ला और प. जटाशंकर जी द्वारा मंत्रोच्चारण, पूजन व शिलान्यास करके शुभारंभ किया गया।


सदर विधानसभा क्षेत्र के सिपाह स्थित बड़े हनुमान जी का मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है। यहां नगर क्षेत्र के अलावा बहुत दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं मंदिर का परिसर बड़ा है किंतु जर्जर स्थिति में है।
प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव ने बड़े हनुमान जी के मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए एक पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन से मांग की कि पर्यटन विकास की दृष्टि से मंदिर का जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक है। इस मंदिर से लाखों करोड़ों लोगों की आस्था जुडी हुई है मंदिर की स्थिति काफी जर्जर है।


शिलान्यास के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि बड़े हनुमान जी का मंदिर जनपद का बहुत प्रसिद्ध मंदिर है, जनपद के लोगो के आस्था का केंद्र भी है आज शिलान्यास से इस मंदिर के पुनर्निर्माण की शुरुआत हो जाएगी, इसके साथ ही पांच और मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को शासन ने स्वीकृत किया है।
इसके अलावा नगर क्षेत्र में 40 और सड़कों के पुर्ननिर्माण का कार्य स्वीकृति हो चुका है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा।
उच्च शिक्षा आयोग़ के सदस्य रहे डॉ0 आर0 एन0 त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में जितना विकास कार्य अपने विधानसभा क्षेत्र में राज्यमंत्री ने कराया है उतना अभी किसी ने नहीं कराया है।
शिलान्यास के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विमला सिंह, डॉ0 राम सूरत मौर्य, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, डॉ0 कमलेश निषाद, श्रीमती सारिका सोनी, प्रशांत सिंह, अजय यादव , उपेंद्र मिश्रा , आशीष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव ,विकास शर्मा , संतोष त्रिपाठी नंदलाल यादव ,संतोष मौर्य सुनील यादव, व संत प्रजापति, पीयूष गुप्ता और सरदार जसविंदर सिंह और प्रमुख लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ब्रह्मेश शुक्ल ने किया।
उक्त कार्य कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जाएगा। उक्त कार्य करने के लिए मूल्यांकित धनराशि लगभग 106.51 लाख रुपए है।
मंदिर का कायाकल्प हो जाने से पर्यटन की दृष्टि से भी लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां