इंजीनियरिंग संकाय के तीन छात्रों का डीआरडीओ इंटर्नशिप के लिए चयन


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के इंजीनियरिंग संकाय के तीन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और तकनीकी कौशल के दम पर देश के प्रतिष्ठित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में इंटर्नशिप के लिए चयनित होकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। इन छात्रों का चयन डीआरडीओ के देहरादून स्थित इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (IRDE) प्रकोष्ठ में आठ सप्ताह की ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण हेतु हुआ है।
चयनित छात्रों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र अंशु शुक्ला, उज्ज्वल द्विवेदी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र रोशन कुमार सिंह शामिल हैं। इस इंटर्नशिप के दौरान छात्र अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा रक्षा से जुड़ी परियोजनाओं पर प्रत्यक्ष रूप से कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त करेंगे।

छात्रों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भटेजा ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस चयन से यह सिद्ध होता है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में सशक्त रूप से अग्रसर हैं।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न