युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की असली ताकत

:

“विकसित भारत के संकल्प” विषय पर संगोष्ठी का सफल आयोजन

जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज के सौदागर हॉल में शनिवार “विकसित भारत के संकल्प” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की मूल शक्ति के रूप में रेखांकित किया गया।


मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजहंस सिंह ने युवाओं को देश की प्रगति का मेरुदंड बताते हुए कहा, “युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत है।” उन्होंने कहा कि यदि युवा शिक्षा, नवाचार, तकनीक और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने “स्टार्टअप इंडिया” और “मेक इन इंडिया” जैसी योजनाओं को अपनाने की सलाह दी।

विशिष्ट अतिथि, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने पत्रकारिता को समाज को दिशा देने वाला शक्तिशाली माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सत्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब शिक्षा डिग्री के साथ-साथ नैतिकता और सेवा का माध्यम बने।” उन्होंने युवाओं से आत्मावलोकन, कौशल विकास और सामाजिक चेतना के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
उन्होंने मुख्य अतिथि राजहंस सिंह एवं विशिष्ट अतिथि हेमंत तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और आयोजन समिति को कार्यक्रम की सफलता हेतु बधाई दी।


कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया

उल्लेखनीय उपस्थिति:
जेएमएस चेयरमैन जितेन्द्र यादव, आर.पी. सिंह, डॉ. जीवन यादव, अरशद कमाल, डॉ. सतीश दुबे, डॉ. प्रज्वलित यादव, डॉ. गुलाब मौर्य, डॉ. सिकंदर यादव, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. सोनाली त्रिपाठी, अंकित यादव, अहमद मेहंदी सहित महाविद्यालय परिवार एवं जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां