एकजुटता से ही समाज का विकास सम्भव: गिरीश चन्द्र यादव


वार्षिकोत्सव एवं परिचय सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
समाज की मजबूती व बेटियों की शिक्षा पर दिया गया बल, लोगों ने खेली फूलों की होली
समाज के लोगों ने राज्यमंत्री से की चौराहे व तिराहे पर समाज के ईष्ट देवता की प्रतिमा व धर्मशाला की मांग, मिला सकारात्मक आश्वासन

जौनपुर। नगर के ढालगर मोहल्ला स्थित गौशाला परिसर में श्री कान्य कुब्ज वैश्य भोजवाल सभा (भुर्जी) उत्थान समिति भोजवाल समाज द्वारा 8वां वार्षिकोत्सव होली मिलन एवं परिचय सम्मेलन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष विमल भोजवाल, महामंत्री विष्णु भोजवाल उपाध्यक्ष इं. उमाशंकर भोजवाल, जिला पंचायत सदस्य पवन भोजवाल, वीरेंद्र भोजवाल, वेद प्रकाश, विजय भोजवाल आदि ने ईष्ट देवता कश्यप ऋषि के चित्र पर पुष्प अर्पित व राष्ट्रगान से किया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि संगठन से ही समाज का विकास होता है। एकजुटता नहीं रहने पर अधिकार पाना संभव नहीं है। खुद को मजबूत बनाने के लिए योग्य बनना होगा तभी राजनीतिक, शैक्षणिक व अन्य क्षेत्र में समाज आगे बढ़ सकता है। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी बाराबंकी पूजा गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग एक—दूसरे का सहयोग करें। साथ ही सामाजिक एकजुटता व बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए समाज के सभी लोगों से अपनी बेटियों को पटाने की अपील की।
अन्य वक्ताओं में जिलाध्यक्ष विमल भोजवाल, इं. उमाशंकर गुप्ता, वीरेंद्र भोजवाल, बेटी लाल भोजवाल, विष्णु भोजवाल, पवन भोजवाल, रंजीत भोजवाल आदि लोगों ने बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि भोजवाल समाज को एक सूत्र में पिरोने की जरूरत है। समाज के लोगों में इं. उमाशंकर भोजवाल ने जौनपुर के किसी भी चौराहे व तिराहे पर ईष्ट देवता कश्यप ऋषि के प्रतिमा लगाने तथा जिलाध्यक्ष विमल भोजवाल ने एक समाज का धर्मशाला निर्माण कराने को लेकर राज्यमंत्री से मांग पर गिरीश चंद्र यादव ने धर्मशाला निर्माण में 5 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक—दूसरे को बधाई दिया।
कार्यक्रम में आये अतिथियों का भोजवाल समाज के सभी पदाधिकारीयों ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रंजीत भोजवाल ने किया। इस अवसर पर प्रमोद भोजवाल, सर्वेश कुमार, मनीष देव भोजवाल, राजेंद्र राज, संतोष भोजवाल, मुकेश भोजवाल, फूलचंद भोजवाल, मनोज कुमार, डॉ राजेंद्र प्रसाद, अनिल बम, संतोष बाबा, अभिलाष कुमार, अनिल कुमार, चंद्र प्रकाश, संकठा प्रसाद, शिव लाल, प्रेमचंद, जिया लाल, राजेश कुमार, पारसनाथ, विजय कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां