राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ के 10वीं बार जिला अध्यक्ष बने राजेश यादव

राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ के 10वीं बार जिला अध्यक्ष बने राजेश यादव

जौनपुर-जिले में उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन तड़का रेस्टोरेन्ट में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर रहे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि डॉ फूलचंद कनौजिया, देवेश कुमार यादव, जयप्रकाश गुप्ता, डॉ रामकृष्ण यादव, रामकृष्ण पाल, अमर बहादुर यादव, जय सिंह, आनंद यादव,अजय सिंह आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया।

द्वितीय चरण में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट संघ के जनपद स्तरीय पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन प्रान्तीय पर्वक्षक उमेश चन्द्र मौर्य, पियूष मिश्रा एवं रामरतन सिंह की देख-रेख में हुआ।

द्विवार्षिक चुनाव में लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य पदाधिकारियों में सचिव अनिल कुमार यादव, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह,संगठन मंत्री महेंद्र मौर्य,कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव एवं संप्रेक्षक अमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ डॉ अतुल प्रकाश यादव ने दिलायी। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों द्वारा माला फूल के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

निर्वाचित कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद जौनपुर कर्मचारी शिक्षक समन्वय की अद्भूत मिशाल है, हम सभी अपनी एकता एवं संघर्ष के दम पर पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न कर्मचारी शिक्षक हित के मुद्दों पर सफलता प्राप्त करेंगे।अधिवेशन में रामलाल पाल, प्रमोद शर्मा,अजय मौर्या, अमर बहादुर यादव, अजय सिंह, आनन्द,जय सिंह यादव, जय प्रकाश गुप्ता, अजीत राय, पिंकी यादव, सुमन देवी,बिकानु राम यादव, नरसिंह मौर्य,दिनेश पाण्डेय, संजय वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव एवं आनंद यादव ने संयुक्त रूप से किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां