डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती पर,जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर – भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती पर “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबस्ट सहित अन्य अधिकारी गणों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि प्रातःकाल से ही गावों में, निकायों में और जनपद के सभी कार्यालय, कालेजों आदि में बाबा साहब की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही उनके जीवन दर्शन पर आधारित गोष्ठियां अयोजित की गई। आज बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनके जीवन दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता है। संविधान निर्माण में उनका योगदान अद्वितीय, अविस्मरणीय और अनुकरणीय है, आज संविधान में निहित प्राविधानों के कारण ही समाज के विभिन्न वर्गों में किसी भी प्रकार की असमानता नहीं है।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनक कुमारी इंटर कालेज की छात्रा आयुषी नंदन द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय बालिका इंटर कालेज की प्रीति यादव ने बाबा साहब पर आधारित कविता का पाठ किया। सेंट पैट्रिक के छात्र अली मुर्तजा तथा नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नारायण द्वारा भाषण प्रस्तुति, बीआरपी इंटर कॉलेज की रश्मि सागर और टीम द्वारा नृत्य प्रस्तुति जनक कुमार इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया इसी प्रकार अन्य विद्यालयों से भी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई जो मनमोहक रही। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को कॉपी, पेन पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, परियोजना निदेशक के. के. पांडे, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीसीएनआरएलएम ओ पी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां