जौनपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व टीडीपीजी कॉलेज के प्रबंधक रहे स्मृति शेष बाबू अशोक सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज मंगलवार, 15 अप्रैल को

जौनपुर — जनपद जौनपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय टीडीपीजी कॉलेज के प्रबंधक रहे स्मृति शेष ठाकुर अशोक कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज 15 अप्रैल को मंगलवार को उनके पैतृक गांव महरुपुर शंकरगंज स्थित उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल पर मनाई जाएगी. I.

उक्त जानकारी देते हुए उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल शंकरगंज के प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर स्मृति शेष बाबूजी की याद में तीन दिवसीय श्री रामचरितमानस प्रवचन कराया जा रहा है प्रवचन का कार्यक्रम श्री हनुमान जी मंदिर महरुपुर शंकरगंज पर 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल मंगलवार को हवन, पूजन एवं भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हैl

रामचरितमानस प्रवचन डॉ0 मदन मोहन मिश्रा ( मानस कोविद वाराणसी )व पंडित श्री प्रकाश चंद पांडेय विद्यार्थी “जी” द्वारा भव्य व दिव्य रूप से किया जा रहा हैl बता दे की उन्होंने ही अपने बड़े भाई स्मृति शेष बाबू उमानाथ सिंह जो प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री रहे उनके नाम से ही कॉलेज की स्थापना कीl उनके बड़े पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान समय में टीडीपीजी कॉलेज के प्रबंधक पद पर आसीन हैl उन्होंने बताया कि बाबू ठाकुर अशोक कुमार सिंह को गुजरे चार वर्ष हो गए लेकिन उनकी प्रेरणा आज भी परिवार को भरपूर मिल रही है । उन्होंने परिवार को जो संस्कार दिया है इस पद चिन्हों पर चलकर उनके पुत्र और भतीजे पूर्व सांसद केपी सिंह आगे बढ़ रहे हैंl

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां