अम्बेडकर का झंडा लगाने के विरोध में हमला, छत से पथराव

जौनपुर।जिले के नगर पंचायत खेतासराय के डोभी मोहल्ले में अंबेडकर जयंती के मौके पर सुबह साढ़े 9 बजे दलित बस्ती के कुछ युवक सड़क किनारे अंबेडकर की जयंती का झंडा लगा रहे थे। इस दौरान वहां खड़े बाराकला निवासी मकान मालिक सेराज अहमद के लड़के सैफू, सालिम और सिज्जू ने झंडा लगाने से मना किया।
दलित पवन कुमार, मनीष, प्रियांशु उर्फ प्रिंस और सुभाष गौतम ने कहा हम तो रास्ते के खंभे पर झंडा लगा रहे हैं आप क्यों विरोध कर रहे हैं। बस इतना सुनते ही मनबढ़ किस्म के सिराज अहमद व उसके लड़कों ने घर में से लाठी, हाकी, डंडा, सरिया निकाल कर दलित लड़कों पर हमला बोलते हुए जोरदार पिटाई शुरू कर दी। इससे कई लोगों के सिर में जोरदार चोट लग गया। अचानक हुए इस बवाल से पूरे दलित बस्ती में हड़कम्प मच गया।
भारी संख्या में दलित बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ चोटिल बच्चों को बचाने लगे। कुछ लोग सिराज अहमद अंसारी के घर के पास पहुंच कर मारने पीटने का कारण पूछने लगे। इतने में सिराज के घर की महिलाएं और लड़कों ने दो मंजिला छत पर चढ़ कर फिर ऊपरी हिस्से से नीचे खड़े लोगों के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस पथराव में सिराज की खुद की गाड़ियां भी टूट गई। उधर से गुजर रहे कई राहगीर भी चोटिल हो गए।
आरोप है कि सिराज अंसारी के घर की छत पर काफी संख्या में ईंट और पत्थर के टुकड़े पहले से रखे गए थे। इस हमले में चोटिल दलित 18 वर्षीय पवन पुत्र प्रदीप गौतम, 22 वर्षीय मनीष पुत्र भगवान दास गौतम, 20 वर्षीय प्रियांशु पुत्र कामता प्रसाद गौतम और 38 वर्षीय सुभाष उर्फ गुड्डू पुत्र रामस्वरात गौतम को गंभीर चोटें आई हैं।
खबर लगते खेतासराय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर बवाल को शांत कराया।उन्होंने घायल सभी चारों लड़कों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी भेजा। यहां डॉक्टरों ने इलाज किया उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस से पुनः जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद सिराज अहमद पुत्र अब्बास व उसके तीन पुत्र मोहम्मद सालिम, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद साजिद निवासी मोहल्ला भारतीय विद्यापीठ वार्ड नम्बर पांच के खिलाफ आईपीसी की धारा 352, 351, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के बाद तत्काल गिरफ्तारी कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न