पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है प्रशासन- जिलाधिकारी

परिवार की हर संभव की जाएगी मदद

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने अवगत कराया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में जनपद जौनपुर के तहसील मछलीशहर के बसिरहा गांव के मछुआरा समुदाय के घुरहू बिंद जिनकी हाल ही में कराची, पाकिस्तान जेल में मृत्यु हो गई थी, के पार्थिव शरीर के पैतृक गांव में पहुंचने के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता बरतते हुए सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार कराने के साथ ही केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित जीरो पॉवर्टी योजना अंतर्गत लाभान्वित करते हुए पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।


जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के प्रयासों से मृतक घुरहू बिंद का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव आने की संभावना है, जहां पर परिवारजन को पार्थिव शरीर सुपुर्द करने के साथ ही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन परिवार के साथ है।


पीड़ित परिवार के आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आगे की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी जिसके लिए एक त्रिस्तरीय समिति का गठन भी किया गया है जिससे पीड़ित परिवारजन को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा सके। त्रिस्तरीय समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी मछलीशहर होंगे। अन्य सदस्यों में तहसीलदार मछलीशहर, खंड विकास अधिकारी मछलीशहर तथा मत्स्य अधिकारी होंगे। यह समिति मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन, बच्चों को समाज कल्याण विभाग तथा मत्स्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु उनके पात्रता की जांच, सत्यापन तथा अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

Oplus_131072
  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न