स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जौनपुर– नगर क्षेत्र जौनपुर में अवस्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सिपाह (कक्षा 1 से 8) में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


           कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने माँ सरस्वती को प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल एवं सभासद अबुजर शेख का बुके देकर स्वागत किया।


           जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने सम्बोधन में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित जनों से अपील किया कि सभी अपने बच्चों के रहने-खाने में भले ही थोड़ी बहुत कमी कर दें परन्तु शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न करें, क्योंकि यदि आपका बच्चा शिक्षित हो गया तो वह अपने परिवार ही नहीं अपितु समाज एवं राष्ट्र के विकास में सहायक सिद्ध होगा।


          कार्यक्रम के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभासद कम्पोजिट विद्यालय सिपाह के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं नगर शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ उनके कार्यालय के कार्मिकों द्वारा अचला देवी घाट से ईरानी बस्ती तक डोर टू डोर अभिभावकों से सम्पर्क करके 17 नये नवीन नामांकन मौके पर ही किया गया।


         इस अवसर नगर ए0आर0पी0 सतीश मौर्य, शिक्षक संकुल दुर्गेश नन्दन, विनय विश्वकर्मा, रवि एवं पंकज इत्यादि उपास्थित रहे।


        कार्यक्रम का संचालन प्रा0वि0 पुलिस लाइन की प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह ने किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां