जौनपुर के सूरज राय बनें एसपी बागपत , जिले में खुशी की लहर

जौनपुर। मुफ्तीगंज ब्लाक के पेसारा गांव के मूल निवासी सूरज को बतौर पुलिस अधीक्षक बागपत में पहली पोस्टिंग मिलने पर परिजनों सहित जनपदवासियों में हर्ष का माहौल है ।

बचपन से पढ़ने लिखने में मेधावी सूरज राय इंजीनियर बनने का सपना संजोए हुए थे, इसके लिए उन्होंने ने एम.एम.एन. आई. टी इलाहाबाद में बीटेक करने के लिए प्रवेश लिया । लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था ।

पहले सेमेस्टर के दौरान ही पुलिस विभाग में कार्यरत इनके पिता महेंद्र राय की एक जमीनी विवाद में केराकत ब्लॉक के अजोरपुर गांव में 31जुलाई 2009 हत्या कर दी जाती है ।

ऐसी परिस्थितियों मे जहां लोग बदले की भावना से ग्रसित होकर अपराध का दामन थाम लेते हैं, वही सूरज राय ने विपरित परिस्थितियों में विचलित होने के बजाय इन परिस्थितियों को अपनी ताकत बनाया और बीटेक करने के बाद 2018 में यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठापरक परीक्षा में 117 वीं रैंक हासिल कर यूपी कैडर के आईपीएस बनने का गौरव हासिल करने में सफलता प्राप्त की ।

सूरज राय का व्यक्तित्व प्रतियोगी परीक्षा हो या सामाजिक जीवन की परीक्षा दोनों ही युवाओं की सफलता के लिए प्रेरणास्रोत है।


मालूम हो कि सूरज राय के बड़े भाई आनन्द राय ‘एडवोकेट’ सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं और दूसरे बड़े भाई सौरभ राय मुम्बई में आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। श्री राय को बागपत का एसपी बनाये पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है । इस मौके पर डा. पवन कुमार राय, उपेन्द्र राय एडवोकेट, आलोक राय, पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी, बलवंत राय, कमलेश पाण्डेय, अनिल कुमार गुप्ता, बलिराम दूबे, अवनीश पाठक आदि ने खुशी जाहिर किया है ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां