प्रशासन के सहयोग से परिजनों की उपस्थिति में करा दिया गया अंतिम संस्कार


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद के तहसील मछलीशहर के बसिरहा गांव के मछुआरा समुदाय के घुरहू बिन्द पुत्र रामानन्द जिनकी हाल ही में कराची पाकिस्तान जेल में मृत्यु हो गई थी, के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाकर सम्मान के साथ जिला प्रशासन के सहयोग से परिजनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करा दिया गया है। इस दौरान मेडिकल की एक टीम भी उपस्थित रही। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पार्थिव शरीर को वाघा बॉर्डर से अमृतसर लाया गया जहां से एअरलिफ्टिंग कर पार्थिव शरीर को लाने का प्रयास किया गया। चूंकि यह अत्यधिक पुराना था जिसके कारण संक्रमण फैलने का खतरा था। इसी को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गुजरात सरकार से समन्वय स्थापित करते हुए पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से जौनपुर लाया गया जिसमें करीब 26 से 27 घंटे लगे। जिलाधिकारी ने केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री जीतथा मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके अनुरोध पर सभी सुविधाएं प्रदान किया जिससे पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव तक लाया जा सका। जिला प्रशासन के सहयोग तथा परिवार की सहमति से दाह संस्कार कराया गया। परिजनों सहित गांव वालों के सहयोग से सम्मानपूर्वक दाह संस्कार संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यद्यपि इस कार्य में कई कठिनाइयां उत्पन्न हुई लेकिन शासन के सहयोग से कार्य संभव हो सका। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार अपने नागरिकों के साथ है। शासन के निर्देशानुसार दिवंगत घुरहू के परिवार के सदस्यों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु उपजिलाधिकारी मछलीशहर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो उनकी पात्रता की जांच करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभों से आच्छादित करने का कार्य करेगी।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह