डीएम ने यूनियन बैंक की सिविल लाइन्स शाखा का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक की सिविल लाइन्स शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी योजना के लंबित आवेदनों के ससमय निस्तारण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई साथ ही शाखा का ऋण जमा अनुपात भी कम होने पर शाखा प्रबंधक चन्दन कुमार पर बैंक मैनेजमेंट द्वारा कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया।


स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पहुँच कर क्षेत्र प्रमुख अनिल कुमार को सभी आवेदनों को अविलम्ब निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टेट बैंक में सर्वाधिक आवेदन लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई।

जिलाधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबंधक अभय श्रीवास्तव को सभी बैंकों की जनपद में लंबित सीएम युवा उद्यमी योजना के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण, स्वीकृत ऋण पत्रावलियों के शीघ्र वितरण हेतु स्पष्ट निर्देश दिया।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    जौनपुर-भीषण गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। शासनादेश के प्रावधानों के तहत जनपद…

    Continue reading
    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    हाईस्कूल में वर्षा यादव और इंटरमीडिएट में अंशिका यादव बनीं स्कूल टॉपर जौनपुर – सिरकोनी क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

    उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू

    खरीफ 2026: जौनपुर में किसानों को मुफ्त बीज मिनी किट व अनुदान पर बीज उपलब्ध