ज्ञान प्रकाश सिह द्वारा हमेशा गरीबो व असहाय लोगो की करते रहते है मदद

प्रतिनिधि शिवा सिह को डीएम ने किया सम्मानित

जौनपुर–जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में सबसे अधिक भूसा दान करने वाले समाजसेवियों और ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस दौरान उन्होंने विभिन्न गोशालाओं में सर्वाधिक भूसा दान करने वाले दानदाताओं को सम्मानित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्य सचिव के कुशल निर्देशन में जनपद में निराश्रित गोवंशों के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों व संभ्रांत और सक्षम लोगों से भूसा दान लेने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में 4 दिन के भीतर जनपद में लगभग 7000 कुंतल भूसा दान द्वारा संग्रहित किया गया है।

जनपद में दान के माध्यम से करीब 30000 कुंतल भूसा संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। जिसे इस महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह जिनके द्वारा 251 कुंतल, उमाशंकर सिंह के द्वारा 30 कुंतल, गया प्रसाद अग्रहरी के द्वारा 30 कुंतल ,जय हिंद के द्वारा 22 कुंतल और धर्मेंद्र यादव के द्वारा 15 कुंतल भूसा दान देने पर जिलाधिकारी द्वारा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि शिवा सिंह और उमाशंकर सिंह, गया प्रसाद अग्रहरी ,जय हिंद यादव और धर्मेंद्र यादव को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार भूसा दान करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा ।


जिलाधिकारी ने जनपद के सक्षम लोगों से अपील किया है कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अधिक से अधिक भूसा दान करें जिससे जनपद के गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न