सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद में पीएम श्री योजनान्तर्गत निर्मित दो अतिरिक्त कक्षों बाल वाटिका व दिव्यांग शौचालय का किया लोकार्पण

जौनपुर – सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी के द्वारा गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद में पीएम श्री योजनान्तर्गत निर्मित दो अतिरिक्त कक्षों, बाल वाटिका व दिव्यांग शौचालय का लोकार्पण फीता काटकर किया गया।


मा0 मुख्य अतिथि जी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक ब्लाक में दो पीएमश्री स्कूलो का निर्माण कराया जा रहा है।अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की प्रयोगशाला के रूप में काम करने वाले ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में सहायक होगी। मा0 सांसद ने कहा कि इन स्कूलों का एक और उद्देश्य यह है कि देशभर के सामान्य परिवारो के बच्चों को सरकारी स्कूल में गुणवत्तायुक्त शिक्षा आसानी से उपलब्ध हो सके। अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए उन्हें घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। इन स्कूलों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाए स्थापित की जाएगी, ताकि छात्रों को केवल किताबी ज्ञान के साथ – साथ कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे उनका आत्म विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि छात्रों को शिक्षित करने के साथ उनके राष्ट्रभाव की प्रेरणा को पैदा करने का काम करे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि कायाकल्प योजना के माध्यम से भौतिक परिवेश में परिषदीय स्कूलों में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। अध्यापकों के अंदर असीम योग्यता है। यदि अध्यापक स्कूल समय से आ रहे है, समय से जा रहे है, बेहतर ढंग से पढ़ा रहे है, बच्चों के व्यावहारिक परिवर्तन करने में मेहनत कर रहे है तो निश्चित रूप से हर अभिभावक आप के ही स्कूल में नामांकन कराएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि उक्त विद्यालय में बच्चों के नामांकन हेतु शिक्षक अभिभावकों को प्रेरित करे। विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
वक्ताओं में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, मंजू पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह लोहिया, अजय सिंह, राजकुमार पांडेय, मंजुलता यादव, माधुरी जायसवाल, दीपमाला जायसवाल, चंद्र यादव, प्रभुनाथ यादव, अनुपम श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। संचालन प्रधानाध्यापक सुनील सिंह व अध्यक्षता ग्राम प्रधान लीलावती देवी ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न