जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना मे नामित नोडल आफिसरो के साथ की बैठक,दिया आवश्यक दिशा-निर्देश-

जौनपुर – जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड के द्वारा शनिवार देर सायं मीटिंग हॉल में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 हेतु मतगणना में नामित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को निर्देशित किया गया कि मतगणना स्थल पर उपस्थित कार्मिकों के लिए समुचित पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था रहे।
एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था संचालित रहे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
उपनिदेशक कृषि को वीडियोग्राफी के लिए निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम से मशीन बाहर निकालते समय तथा मतगणना हाल स्थित विभिन्न विधानसभाओं के कक्षों में वीडियोग्राफी हेतु लगे कैमरे सुचारू रूप से कार्य करें यह सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने मतगणना के दौरान मीडिया सेंटर पर पत्रकारों को समय से सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश जिला सूचना अधिकारी को दिए।
बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि मतगणना सीडिंग हेतु लगे कार्मिको को अच्छे से प्रशिक्षण दे दिया जाए , इसके साथ ही उन्हें साइनेज लगाने के भी निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अन्य अधिकारियों जिन्हें मतगणना में प्रभारी बनाया गया है उन्हें निर्देशित किया कि अपने अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें जिससे मतगणना के कार्य को सकुशल संपन्न कराई जाये।
इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर मछलीशहर साई तेजा सीलम के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा भी लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, पीडी जयलेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी वी के यादव, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह समस्त एआरओ व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां