मतगणना टेबुलेशन कार्य हेतु तहसीलदार/नायब तहसीलदार/लेखा कार्मिको को दिया गया

जौनपुर – मतगणना टेबुलेशन कार्य हेतु तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एवं लेखा कार्मिको को प्रशिक्षण 01 जून 2024 को अपराह्न 2:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में दिया गया।
इस उद्देश्य के साथ लेखा कार्मिको को प्रशिक्षण दिया गया कि प्रत्येक टेबल की गिनती के दौरान त्रुटि न हो। इसके साथ ही नायब तहसीलदार और तहसीलदार को भी प्रशिक्षण दिया गया है कि मैन्युअल टेबुलेशन के दौरान अपने अपने एआरओ के निर्देशन में गणना शीट को देखते रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया है कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो इसके लिए गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया जाए। जनपद की सभी विधानसभा हेतु तीन-तीन लेखक टीम लगाई गई है साथ ही लोकसभा क्षेत्र 73 और 74 के लिए तीन अतिरिक्त जनपद स्तरीय लेखा अधिकारी लोकसभावार लगाए गए जो मतगणना टेबुलेशन कार्य में सहयोग प्रदान करेंगे, तथा चक्रवार की जा रही गणना की मैनुअल सीट पर भरते हुए मिलान कर संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में डाटा एंट्री की देखरेख करेंगे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह