कोटेदार से कमीशन मांगने के आरोप में न्यायालय ने 7 सभासदों को किया तलब


जौनपुर। न्यायालय में दाखिल परिवाद के माध्यम से न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट जौनपुर ने धारा 147, 323, 504, 506, 452 के तहत शाहगंज नगर पालिका परिषद के 7 सभासदों को तलब कर लिया है। बताया गया कि नगर पालिका परिषद शाहगंज के पूर्व कोटेदार शिवकुमार प्रथम से उक्त सभी सभासदों ने 10 लीटर मिट्टी के तेल और 2000 रुपये अवैध धनराशि की मांग की जिस पर कोटेदार सहित उनके पुत्र प्रशांत अग्रहरि के मना करने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उन सभी सभासदों ने पिता—पुत्र के साथ हाथापाई की। इस संबंध मे कोटेदार के पुत्र ने न्यायालय की शरण में जाकर परिवाद दाखिल किया। उक्त परिवाद से क्षुब्ध/पीड़ित होकर सभासदों द्वारा कोटेदार के खिलाफ साजिश रचकर नियम व कानून को ताख पर रखकर कोटे को निरस्त करा दिया जिसके संबंध में अपील उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त दर्ज परिवाद को गंभीरता से लेते हुये जौनपुर न्यायालय ने सभासद अर्पित जायसवाल, गणेश चौहान, श्रेयांश गुप्ता, राम प्रसाद मोदनवाल, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव एवं अनुराग मिश्रा को संबंधित धाराओं में तलब कर लिया है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां