प्रथम पुण्यतिथि पर नमन करके किया गया पौधरोपणपुण्यतिथि पर याद किये गये सपा नेता बासदेव यादव


जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कजगांव देव चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल के संस्थापक व सपा के वरिष्ठ नेता बासदेव यादव की प्रथम पुण्यतिथि रविवार को पौधरोपण करके मनाई गई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि हम सबको एक दिन जाना है। यह तो प्रकृति का नियम है लेकिन किसी की यादों को संजोए रखना बड़ी बात है। बासदेव यादव एक अच्छे नेक इंसान थे। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि स्व. यादव एक सच्चे समाजवादी नेता थे जिन्होंने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत किया। अंत तक समाज के दबे, कुचलों, शोषित की आवाज बुलंद किये। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल ने कहा कि वह नौजवानों के प्रेणनाश्रोत थे। जाति, धर्म, मजहब की राजनीति करने वालों से हमेशा लड़ा करते थे। डॉ लाल बहादुर यादव ने कहा कि उनके विचारों को लोग सुनते थे। उनकी कही गयी बातों को लोग अपने जेहन में उतारकर काम करते थे। अजय त्रिपाठी ने कहा कि ईमानदार छवि व गरीबों के हित में लोगों से बात करते थे। सपा के वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे ने कहा उनके साथ काम करने का काफी अवसर मिला। वह काम के प्रति हमेशा जिम्मेदार और वफादार रहते थे। हम लोगों को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। इस अवसर पर सुशील दुबे, वंशलोचन सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजदेव यादव, राजकुमार यादव, अनिल यादव, सुनील यादव, अरुण यादव, अनुज यादव, विकास यादव, सौरभ यादव, राजमणि यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां