सीएम के नेतृत्व में 9 जुलाई से 01 पेड़ माँ के नाम के क्रम मे वृक्षारोपण महाभियान में 01 दिन में37 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे—डीएम


जौनपुर – मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 09 जुलाई 2025 को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषयवस्तु पर आधारित वृक्षारोपण महाअभियान में एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे।


जनपद में लगभग 5495000 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 09 जुलाई को मा0 प्रभारी मंत्री जी के द्वारा विकासखंड सुईथाकला के गांव कम्मरपुर में लगभग 5000 पौधे रुपए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित को सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस कार्य में लगे उप जिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव, खंड विकास अधिकारी , ग्राम प्रधान प्रवेश सिंह सहित अन्य का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी लोग मनोयोग से कार्य करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, डीएफओ प्रोमिला, एसडीओ सरफराज, तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह