बदलापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य सात दिनों में होगा पूर्ण- जिलाधिकारी

पीली नदी पर खुदाई का कार्य शीघ्र होगा पूर्ण, 90 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है पूर्ण

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा तहसील बदलापुर के राजस्व ग्राम नूरुद्दीनपुर के ग्राम पंचायत देवरिया में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जनसहभागिता से हो रहे जीर्णोद्धार के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।
पीली नदी पर खुदाई के कार्य के निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा जिलाधिकारी को पीली नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर की प्राचीनता तथा दिव्यता से अवगत कराते हुए मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया था, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा विगत कुछ दिनों पूर्व पीली नदी के निरीक्षण के दौरान 10 दिनों में जनसहभागिता के साथ कार्य कराते हुए मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश उपजिलाधिकाधिकारी बदलापुर को दिए गए थे।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा पुनः मंदिर पर किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 07 दिनों में इस दिव्य और भव्य प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा श्रमिकों सहित स्थानीय निवासियों में मिष्ठान्न और फल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। श्रमिकों द्वारा जीर्णोद्धार के कार्य को तीव्र गति से किया जा रहा है। यह प्राचीन मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। इस श्रावण मास में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन करने के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पीली नदी पर हो रहे खुदाई के कार्य का भी औचक निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन के समन्वय, जनसहयोग, तथा मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र के सहयोग से अब तक 90 प्रतिशत से अधिक खुदाई का कार्य हो चुका है। 11 जून 2025 से यह कार्य प्रारंभ किया गया था तथा बारिश से अब जगह जगह पर पानी भी दिखने लगा है। जिलाधिकारी ने इस कार्य में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग देने वाले, मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सभी सम्मानितजनों, श्रमिकों, समाजसेवियों आदि का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के आह्वाहन पर प्रत्येक जनपद में एक नदी का जीर्णोद्धार किया जाना था, जो विलुप्त होने के कगार पर है। इसी क्रम में हमने जनपद में विलुप्त हो रही पीली नदी के जीर्णोद्धार का जो संकल्प लिया था, वह अब यथार्थ रूप ले रहा है तथा पीली नदी अब जीवंत होने की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर, संबंधित अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां