बच्चों में शुरुआत से ही देश प्रेम की भावना जगानी चाहिए :अशोक सिंह


मुंबई:बच्चों को स्कूल से ऐसी शिक्षा और मार्गदर्शन मिलना चाहिए जिससे उनके अंदर देशभक्ति और देश प्रेम की भावना बलवती हो. मेरा यही संकल्प रहा है कि देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों वाली देशप्रेम की भावना बच्चों तक पहुंचाई जाए .उक्त बातें समाज विकास क्रांति पार्टी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कही. वह अपने जन्म दिवस पर भांडुप स्थित इन्न मेरी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में कही. इस अवसर पर विद्यालय के सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के अलावा उनके कॉरपोरेट कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.उन्होंने कहा कि हमें सच बोलने से हिचकना नहीं चाहिए और झूठ बोलने से बचना चाहिए
ताकि हम समाज में समाज सेवा के प्रति अपने को तैयार कर सके. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वह बिहार के साथ अन्य जगहों पर होने वाले चुनाव में अपनी पार्टी समाज विकास क्रांति पार्टी के उम्मीदवार उतरेंगे .और हर हालत में इतनी सीटें जीतेंगे कि उनकी उपस्थिति को कोई नकार ना सके.


मेरा उद्देश्य युवाओं , किसानों और अन्य कामगार वर्ग को न्याय दिलाना है.. उसके लिए मैं हमेशा संघर्ष करता रहूंगा.इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य ट्रस्टी अशोक सिंह , शीला अशोक सिंह, चंदन सिंह, सागर सिंह, के अलावा कार्यालय प्रभारी शालिनी सिंह, प्राचार्य रागिनी सिंह, संगीता यादव,आशा,विनोद सिंह, अभय यादव सुजीत सिंह , आदि उपस्थिति थे.

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह