जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: बाइक और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: बाइक और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

जौनपुर। जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत समाधगंज भवानीपुर मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर के कारण हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सौरभ कुमार (निवासी मतरी मथुरा), श्वेता कुमारी (निवासी टेकरी, सिकरारा), और रामपाल (निवासी चक इंग्लिश हसनपुर, सिकरारा) के रूप में हुई है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही सिकरारा थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, हादसे में शामिल टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

घटना की जानकारी देते हुये एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक की लहर है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल व्याप्त है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां