गुरू पूर्णिमा पर भक्तों ने मां शीतला धाम में टेका मत्था



चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि में भक्तों में माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन किया।प्रातः मन्दिर के काल कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर पुजारी शिव कुमार पंडा ने आरती पूजन किया। हवन—पूजन के साथ माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की गुरू पूर्णिमा तिथि होने से भोर से ही भक्तों की लंबी कतार माता रानी के दर्शन—पूजन करने के लिए लग गयी थी। दर्शनार्थी कतार में खड़े होकर बारी—बारी से माता रानी का दर्शन—पूजन के बाद हवन, पाठ करते नज़र आये। दोपहर में माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया गया। वहीं माता रानी का दर्शन—पूजन करने के पश्चात काल भैरवनाथ मंदिर एवं मां काली में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
001

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह