देश में जौनपुर का नाम रोशन करने वाली होनहारों को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित


सपा प्रवक्ता नाहिद लारी खान के कार्यक्रम में शिवांगी व नम्रता को दिये गये 1—1 लाख रूपये
जौनपुर। सूबे की राजधानी लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शिक्षा व खेल के क्षेत्र में प्रदेश एवं देश में नाम रोशन करने वाले होनहार प्रतिभाओं को 1—1 लाख रूपये का चेक व अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर आयोजित यह ऐतिहासिक कार्यक्रम करके यह संदेश दिया गया कि पढ़ोगे तो बढ़ोगे खेलोगे तो फिट रहोगे। इसी क्रम में जौनपुर की दो महिला प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में परिवार, क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद का नाम प्रदेश एवं देश पटल पर रोशन किया है।


उक्त कार्यक्रम से लौटे समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने बताया कि युवा प्रतिभा समारोह में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी खान ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया जिन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में डंका बजा दिया है। उक्त समारोह में पूरे प्रदेश के ऐसे प्रतिभाओं को राजधानी आमंत्रित किया गया था।
बता दें कि जौनपुर की दो प्रतिभा हैं जिन्हें एक बहादुर कुश्ती चैम्पियन नम्रता यादव हैं जिन्होंने एशियन चैम्पियनशिप में भारत के लिये कांस्य मेडल जीत करके विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। वहीं यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में 4 लाख में से 3 लाख अभ्यर्थी सफल हुये जिसमें जौनपुर की शिवांगी यादव तृतीय टापर हैं। नम्रता एवं शिवांगी से भेंट करके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने सम्मानित करने के साथ आशीर्वाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया और 1—1 लाख रूपये के चेक के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही नम्रता के प्रशिक्षक को भी सम्मानित किया।


उक्त अवसर पर ऋषि यादव एडवोकेट संस्थापक/संचालक समाजवादी कुटिया, शिवांगी की माता जी, नम्रता के कोच के अलावा अशोक नायक जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी युवजन सभा, उमेश दिलेर, शिवम छोटू, अभिषेक यादव, जयन्ती देवी, शुभम कुमार, अशोक कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बता दें कि जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा नम्रता और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज शिवांगी को सम्मानित कर चुकी हैं।

साथ ही सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव सहित तमाम लोग भी उपरोक्त प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुये बधाई दे चुके हैं।
021 व 022

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां