पीली नदी के तट पर 11000 पौधो का हुआ रोपण

पेड़ लगाने से पर्यावरण होगा संरक्षित, सभी से एक पौधा लगाने की अपील – राज्यमंत्री

 जौनपुर – शासन के निर्देश के क्रम में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के तहसील बदलापुर में पीली नदी के तटीय क्षेत्र शाहपुर में 11 हजार पौधरोपड़ का कार्यक्रम आयोजित हुआ।


           मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उ0प्र0 विभाग डा0 अरूण कुमार जी, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, विधायक धर्मराज निषाद के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया और विधिवत वृक्ष की पूजा अर्चना करने के उपरान्त पौधरोपड़ किया गया। मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चन्द्र मिश्रा जी के द्वारा अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
        राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 अरूण कुमार जी ने पीली नदी के तट पर लगभग 11000 पौधरोपड़ कराये जाने पर सभी को बधाई दी और कहा कि देश में पेड़ कम होने की वजह से जलवायु परिवर्तन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और बरसात कम हो रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में करीब 37 करोड़ पौधे लगाये गये है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का कहना है कि दुनिया में माँ का स्थान सर्वोपरि है। इसीलिए इस वृहद पौधरोपड़ कार्यक्रम का नाम “एक पेड़ माँ के नाम” रखा गया है। पेड़ लगाने से पर्यावरण संरक्षित होगा, उन्होंने सभी से एक फलदार पौधा लगाने की अपील की।


      मा० राज्यमंत्री जी ने कहा कि पौधा लगाने के साथ ही सुरक्षा करना अति आवश्यक है। उन्होंने सभी से कहा कि याद रहे, ‘जहां हरियाली है, वहां खुशहाली है’। उन्होंने बहरा पार्क का नाम अटल पार्क करने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 ग्रीनरी बढ़ाने में देश में दूसरा स्थान प्राप्त हैं। 01 दिन में ही रिकार्ड 37 करोड पौधे लगाये जाने पर बधाई दी और कहा कि सभी किसान मेड़ पर पौधे लगाए और सड़को पर भी सुरक्षा के साथ पेड़ लगाए जाए।


        मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण ने अपने सम्बोधन में विस्तार से पौधरोपड़ के महत्व पर चर्चा की। उन्होने कहा कि सभी लोग एक पेड़ माँ के नाम पर अपने घरों, तालाबों, खेत के मेड़ो पर एक पौधा अवश्य लगाये।  


 मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि पर्यावरण बचाने, बरसात कराने में पौधों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जिसके लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपड़ किया जाए। इसके साथ ही 118 लोगों ने रक्तदान करने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
          उन्होने भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधिगण और आमजनमानस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
          इस दौरान आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी।
  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, ब्लाक प्रमुख महाराजगंज विनय सिंह, बृजेश यादव, मृगेन्द्र सिंह बाबा, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, परियोजना निदेशक के के पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां