एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत कुल्हनामऊ में पौधरोपण


जौनपुर – नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के अंतर्गत कुल्हनामऊ स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।


             इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्या ने कहा कि “मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की प्रेरणा है। इस अभियान से हम न केवल प्रकृति को समृद्ध कर रहे हैं, बल्कि अपनी मां के प्रति श्रद्धा भी प्रकट कर रहे हैं। नगर पालिका ऐसे कार्यों को और गति देगी।“


  कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित एडीएम भू-राजस्व अजय कुमार अंबष्ट ने कहा कि “प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। ’एक पेड़ मां के नाम’ जैसी पहल समाज को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।“


           नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़े और अपनी मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाए। यह पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।“ अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्या ने कहा “यह सिर्फ एक पौधरोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को प्रकृति से जोड़ने की एक प्रेरणादायक शुरुआत है। मां के नाम पर लगाया गया एक पेड़ सैकड़ों जीवनों को शुद्ध हवा देगा।“


           इस मौके पर डीपीएम खुशबू यादव, आशीष श्रीवास्तव, सभासदगण और कर्मचारियों ने भी पौध रोपण किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां