सात माह के भीतर दूसरे भाई ने किया आत्महत्या से मचा हड़कंप


जफराबाद।स्थानीय कस्बे के नासही मुहल्ले के निवासी एक 32 वर्षीय युवक ने बुधवार की देर शाम को पंखे से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सात माह पूर्व उसके भाई ने भी आत्महत्या कर लिया था।घटना से हड़कम्प मच गया।
ऊक्त मुहल्ले के निवासी दुर्गेश सोनी पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश सेठ ने अपने मकान के कमरे में अकेले था।उसकी पत्नी 10 दिन पूर्व अपने दोनो बच्चो के साथ मायके चली गयी थी।देर शाम को उसकी माँ उषा कमरे के पास गयी।उन्होंने देखा दुर्गेश पंखे से चादर के सहारे फाँसी लगाकर पड़ा है।उन्होंने तत्काल अपने मकान में रह रहे चिकित्सक को बुलवाकर दिखवाया तो दुर्गेश की मौत हो चुकी है।घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।सूचना पाकर थानाप्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए।उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलवाया।फॉरेंसिक टीम एक घण्टे तक कमरे से तमाम साक्ष्य लिए।उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक दुर्गेश का भाई मनोज सोनी भी 24 दिसम्बर 2024 को घर के एक कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।आज की घटना से एक तरफ हड़कम्प मचा हुआ है तो दूसरी तरफ घटना क्यों हुई इसकी चर्चा लगातार हो रही है।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती