विद्यालय मर्ज के खिलाफ शिक्षक और अभिभावकों में आक्रोश

सिरकोनी। विद्यालय मर्ज के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारी श्री राकेश पांडेय जी ने पर्यवेक्षक के रूप में शुक्रवार को विकासखंड सिरकोनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में दोपहर 2:30 बजे विद्यालय के स्टाफ अभिभावक तथा ग्रामीणों के बीच एक बैठक की। बैठक को को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक श्री राकेश पांडेय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण गांव अशिक्षा की तरफ बढ़ रहा है। जहां दूर-दूर तक शिक्षा के साधन उपलब्ध नहीं है या महंगी शिक्षा है वहां के प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
अभिभावकों ने बताया कि कल्याणपुर में पहले से ही प्राथमिक विद्यालय न होने के कारण बच्चों को दूर जाकर के प्राथमिक शिक्षा लेना पड़ रहा है जबकि गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय है जिसको भी अब मर्जर किया जा रहा है जिसके कारण अब बच्चे दूर 3 किलोमीटर दूर पढ़ने के लिए जाने के लिए वाद्य हो जाएंगे जिससे हमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर के चिंता है जिससे बच्चों का भविष्य अधर में है हम लोग सरकार से विद्यालय को पुनः चालू करने की मांग करते हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक संरक्षक श्री ओम प्रकाश जी ने विद्यालय बंद होने के कारण होने वाले दुष्परिणाम के बारे में गांव वालों वह अभिभावकों को बताया | वक्ता के कड़ी में ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण मौर्य, अध्यक्ष पवन कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रकाश डाला गया जिसमें कहा कि यह सरकार की नीति सबसे दोषपूर्ण है जो की शिक्षा के बगैर किसी देश का विकास संभव नहीं है।
बैठक में ब्लॉक के पदाधिकारीगण, प्रधानाध्यापिका श्रीमति चंदा देवी,सहायक अध्यापक श्री संजय प्रियदर्शी तथा अभिभावक राज मौर्या, राम रतन चौहान गोरखनाथ विश्वकर्मा वीरेंद्र कुमार मौर्य, तारा देवी, सीता देवी, प्रमिला देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां