माँ अखड़ो देवी के मंदिर का कलश हुआ स्थापित,पूर्व सांसद भी पूजन अर्चन में हुए शामिल


जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव में आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित माँ रेणुका देवी (अखंड देवी)मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को कलश स्थापना का कार्यक्रम हुआ।जिसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी पूजन अर्चन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
ज्ञात हो माँ अखंड देवी के मंदिर के जीर्णोद्धार का काम समाजसेवी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में दो वर्ष से चल रहा है।मंदिर के जीर्णोद्धार में गांव सहित अन्य लोग भी लगे हुए हैं।अभी काफी कार्य कराया जा रहा है।शुक्रवार को मंदिर के कलश स्थापना के लिए मुहूर्त था।मुहूर्त के हिसाब से कलश पूजा की गई।कलश पूजा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह,आशुतोष सिंह,डॉ विनोद प्रसाद सिंह,वशिष्ठ नारायण सिंह, बृजधारी शुक्ला, राजू चौहान, अरविंद शुक्ला,मुन्ना पाल,सुंदरी सिंह,वीरेंद्र सिंह,डॉ बृजेश सिंह,प्रसिद्ध भोजपुरी देवी गीत गायक रवींद्र सिंह ज्योति आदि सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।सांसद श्री सिंह ने मंदिर के जीर्णोद्धार में लगे 20 शिल्पकारों को अंगवस्त्र,बर्तन आदि देकर सम्मानित किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां