श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से कराया जाए दर्शन- जिलाधिकारी

जौनपुर 12 जुलाई, 2025 (सू0वि0)- श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के द्वारा जलालपुर स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया गया कि श्रावण मास, कावड़ यात्रा, जलाभिषेक सहित अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करा ली जाए जिससे कि श्रावण मास में पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराया जाए, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए, मंदिर परिसर में साफ सफाई नियमित रूप से हो।
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया तथा लोगों से अपील किया गया कि “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाएं तथा अपनी धारा को हरा भरा करने में अपना योगदान दे। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा श्रद्धालुओं को पौधों का वितरण भी किया गया। पौधों का वितरण करते हुए जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील किया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए और पर्यावरण को संरक्षित, सुरक्षित करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन भी करें।
इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना भी किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां