विद्युत विभाग द्वारा 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को किया जायेगा मेगा कैम्प का आयोजन

जौनपुर 13 जुलाई, 2025 (सू0वि0)- अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम जौनपुर ने अवगत कराया है कि उ०प्र० पावर कारपोरेशन लि० द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के सभी खण्डों पर 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मेगा कैम्प का आयोजन होगा।
जिसमें सभी प्रकार की शिकायतों जैसे- बिल रिवीजन, खराब मीटरों की जगह नये मीटर का प्रतिस्थापन, गलत बिलों का संशोधन, विघा परिवर्तन किये जायेगें, बिल से सम्बन्धित व अन्य शिकायतों का पंजीकरण व निस्तारण के कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
इसके साथ ही, जो भी उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर आयेगा उसे 1912 हेल्पडेस्क पर अंकित कराया जायेगा एवं उपभोक्ता को उसकी रसीद उपलब्ध करायी जायेगी एवं जो शिकायत मौके पर निस्तारित हो सकती है, उसे तत्काल निस्तारित करा दिया जायेगा एवं जो शिकायतें रह जायेंगी उन्हें एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कर दिया जायेगा।
जनपद के विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम के अन्तर्गत विद्युत वितरण खण्ड-जौनपुर नगर पता-132 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र, मोहल्ला-कदम रसूल, हुसैनाबाद जौनपुर एवं विद्युत वितरण खण्ड-केराकत ग्रामीण, पता-132 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र मोहल्ला कदम रसूल हुसैनाबाद, जौनपुर एवं विद्युत वितरण खण्ड-बक्सा पता मोहल्ला मियांपुर निकट कलेक्ट्री कचहरी, जौनपुर पर 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक कैंप आयोजित किया जायेगा। इसकी निगरानी हेतु अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां