भारतीय शिक्षा बोर्ड से जुड़ कर मूल्यनिष्ठ शिक्षा प्रणाली का करें निर्माण, एनपी सिंह

शिक्षा सिर्फ नौकरी नहीं, जीवन के समग्र विकास के लिए होनी चाहिए, डॉ दिनेश चंद

जौनपुर। भारतीय शिक्षा बोर्ड की बहुप्रतीक्षित बैठक रविवार को शहर के एक होटल में संपन्न हुई।
जिसमें कक्षा 8 से 10 वीं और 12 वीं तक संचालित हो रहे जिले भर के निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में उपस्थित विद्यालय प्रबंधकों को संबोधित करते हुए भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पूर्व आईएएस डॉ. एन. पी. सिंह ने कहा कि यह बोर्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए कार्य कर रहा है। शिक्षा केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि जीवन के समग्र विकास के लिए होनी चाहिए।
डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य एक ऐसी शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना है जिसमें आधुनिक विज्ञान, गणित और तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ वेद, उपनिषद, आयुर्वेद, योग, संस्कृत, गीता और अन्य भारतीय ज्ञान परंपराओं का समावेश हो।
उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति को पुनः जीवंत कर विश्वगुरु बनने की दिशा में यह एक सशक्त प्रयास है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निजी विद्यालयों को इस बोर्ड से जोड़कर एक स्वदेशी, सशक्त और मूल्यनिष्ठ शिक्षा प्रणाली का निर्माण किया जा रहा है।
जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ संस्कारित भी करेगी।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिकों का निर्माण करना है। उन्होंने भारतीय शिक्षा बोर्ड की इस पहल की सराहना करते हुए जिले के विद्यालयों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।
बैठक में आए विद्यालय प्रबंधकों ने बोर्ड की नीतियों और दृष्टिकोण की सराहना करते हुए जुड़ने की इच्छा जताई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने बोर्ड की प्रशंसा करते हुए अपील किया कि इस बोर्ड से सभी निजी विद्यालयों को अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व विधायक हरेंद्र देव सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, डॉ चन्द्रजीत मौर्य अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां