चोरों ने नगदी के साथ उड़ाये जेवर, पुलिस जांच में जुटी


सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बारा निवासी समित सिंह पुत्र कैलाश नारायण सिंह के घर से चोर नगदी सहित गहने जेवरात उठा ले गये। पीड़ित के अनुसार शनिवार को देर रात्रि लगभग 11:30 से 1 बजे के बीच हमारे घर में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी किया। रात्रि में लगभग 1 बजे जब मैं उठा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और सब समान बिखरे पड़े थे तो तत्काल मैंने 112 पर सूचना दिया। रात्रि में ही प्रार्थना पत्र भी दिया। सुबह में क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक सिंह और थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति के बारे में जानकारी लिये। साथ ही पीड़ित ने आरोप लगाया कि 4 नग सोने की अंगूठी, 5 जोड़ी चांदी के पायल, 1 मंगलसूत्र, 5 नग सोने की बाली, 2 सोने का झुमका, 1 पेटी आदि की चोरी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजानगंज से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि तहरीर मिली है जिस पर पुलिस जाँच कर रही है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह