मानव जीवन के लिए वरदान है पेड़-पौधे उनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है : कृपाशंकर सरोज (पूर्व IAS)

जौनपुर-वृक्ष मानव जीवन के लिए वरदान है।सदियों से ऋषि-मुनियों ने मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के लिए पेड़-पौधों को लगाकर उनकी पूजा-अर्चना शुरू की।उक्त बाते मां गौरा फाउंडेशन के बैनर तले वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करते हुए पौध रोपण कार्यक्रम मे कृपा शंकर सरोज पूर्व ( IAS) पंजाब ने कही।उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म में पीपल,नीम आदि पेड़ों की पूजा इस लिए की जाती है कि यह पेड़ मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के जीवन को प्रति दिन आक्‍सीजन के रूप में संजीवनी प्रदान करते हैं।

पीपल के पेड़ से सबसे अधिक मात्रा में मानव जीवन को श्रोत ऑक्सीजन प्राप्त होता है इस लिए प्रत्येक मानव की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि स्वयं जीवन रक्षा हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगायें उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर पीपल का पेड़ अवश्य लगाएं और स्वस्थ व निरोग रहे। इस दौरान आम,नीम के दर्जनों पौधे लगाये गये। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नदी में डॉक्टर नौशाद अहमद के नेतृत्व में बृहद वृक्षारोपण किया गया

इस कार्यक्रम के निवेदक (आशुतोष सिंह रजवाड़ गुड्डू ) ने बताया कि इस संगठन का लक्ष्य 1लाख 51 हजार पेड़ पौधों का वृक्षारोपण करना है साथ ही साथ इन पेड़ों को सुरक्षित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है||

इस दौरान संजय उपाध्याय अध्यक्ष इंटर कॉलेज मैनेजमेंट समिति सुनील सिंह ग्राम प्रधान गोधन बंसराज सिंह ग्राम प्रधान सैदाबाद सत्यप्रकाश ग्राम प्रधान रामपुर नदी एवं बीडीसी सदस्य जिला पंचायत सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां