डीएम ने सीएमओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर–  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीकरण के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए बताया कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीकरण हेतु पोर्टल बनाया गया है, जिससे समय से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सके। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के ससमय पंजीकरण से लाभार्थी को समय से योजनाओं का लाभ मिल सकेगा जिसके लिए शासन प्रशासन के द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जन्म और मृत्यु के पंजीकरण में सघनता से पर्यवेक्षण करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब न हो।


            जिलाधिकारी के द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में टीबी से सम्बन्धित आयोजित कार्यशाला में भी प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में सीएचओं को सामान्य टीवी रोगियों के दवाओं, प्रचार, प्रबंन्धन और टीबी के मरीजों के क्लोज कान्टैक्ट वालों की जांच आदि के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने सीएचओ से गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण से डिलीवरी तक मिलने वाले लाभों, स्वास्थ्य प्रकियाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने वीएचएनडी सत्र के उददेश्य आदि के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सभी सीएचओ वीएचएनडी सत्र में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें और ईमानदारी से कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का शत-प्रतिशत निर्वहन करें। सैम और मैम बच्चों का चिन्हाकंन करते हुए उन्हे कुपोषण से बाहर लाने का कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन के द्वारा अपेक्षित कार्यो को ससमय पूरा करे और जन समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाए।


            उन्होंने कहा कि जनपद में वर्तमान में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति धीमी हो गयी जिसे बढ़ाने के प्रयास किये जाए जिससे सभी पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सके। उन्होंने जानकारी ली कि आयुष्मान कार्ड से अभी तक कितने मरीजों को लाभ प्राप्त हुए है।


           इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, डीआइओ नरेन्द्र सिंह, डीटीओ डा0 विशाल सिंह यादव, सलिल यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न