खबरों के प्रकाशन से पूर्व जिम्मेदार अधिकारी का वर्जन जरूर ले-डीएम


जौनपुर— जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्धों का निर्वहन, प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के विचार, शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का आम जनमानस में प्रचार प्रसार, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हेल्थ कार्ड, पत्रकारों को पेंशन सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा पात्र मीडिया प्रतिनिधियों तथा 70 वर्ष से अधिक की आयु के सभी मीडिया प्रतिनिधियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक तथा नकारात्मक खबरों के प्रकाशन से पूर्व संबंधित अधिकारी के वर्जन पक्ष अवश्य लिए जाएं, जिससे खबर की सत्यता प्रमाणित हो सके। समिति के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अमान्य पत्रकारों के संदर्भ में अवगत कराया गया, जिसपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि इस प्रकार के प्रकरण पाए जाने पर उक्त पत्रकार की नियमानुसार जांच करायी जायेगी तथा समिति के अनुमोदन पर यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। बैठक में जिला सूचना अधिकारी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न