डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई संपन्न

जौनपुर– – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में सीएम युवा उद्यमी विकास योजना अंतर्गत बैंकवार स्वीकृत लोन, वितरित लोन तथा लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित आवेदकों से संवाद किया, संवाद के दौरान जिन आवेदकों द्वारा अवगत कराया गया कि बैंकों के द्वारा लोन देने में हीला हवाली की जा रही है, उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए एलडीएम तथा संबंधित बैंक के प्रतिनिधि को त्वरित गति से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में जानकारी ली, निवेश मित्र पोर्टल पर कोई भी पेंडेंसी नहीं पाई गई।


इसके साथ ही ईंट भट्टों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही, औद्योगिक आस्थान सिद्धिकपुर में भूखंड पर अतिक्रमण, सीडा के विस्तार, कारखाना अधिनियम पंजीकरण, आरा मिल लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां