लगातार बारिश से खेतासराय में ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था


24 घण्टे बाद भी आंख—मिचौली करती रही विद्युत आपूर्ति
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सबसे ज़्यादा असर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा जो लगातार 24 घण्टे तक पूरी तरह ठप रही। नगर सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोबाइल-इंटरनेट, पानी की मोटर, स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई और दुकानें सब ठप हो गईं। 24 घंटे बाद जब बिजली आयी तो राहत की उम्मीद जगी लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक न सकी। पूरे दिन भर बिजली आंख मिचौली खेलती रही जिससे लोग परेशान होते रहे। कभी 5 मिनट रहती तो कभी अचानक कट जाती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की ओर से न कोई स्पष्ट सूचना दी जा रही है और न ही समस्या का स्थायी समाधान किया गया है। नगर के व्यापारी, छात्र और गृहणियां खासा प्रभावित हैं। उनका कहना है कि बारिश एक प्राकृतिक प्रक्रिया है लेकिन विभाग को पहले से तैयार रहना चाहिए था। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब है जहां न वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत हैं और न ही विभाग की टीम समय से पहुंच रही है। इससे बिजली विभाग के जेई संजय प्रजापति ने बताया कि मेन लाइन ब्रेक होने कारण विद्युत आपूर्ति बाधित थी और बारिश के चलते जगह-जगह खम्भा और तार टूट गये थे जिसको ठीक कर दिया गया है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जायेगी।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न