सीडीओ ने विकास खण्ड करंजाकला स्थित वन स्टाप सेन्टर का किया आकस्मिक निरीक्षण

जौनपुर-मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा विकास खण्ड करंजाकला स्थित वन स्टाप सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मेडिकल सेन्टर पर दवाओ का स्टाक रजिस्टर बना हुआ नहीं था जिस पर शीघ्र रजिस्टर बनवाने एवं दवाओ के आमद एवं वितरण से सम्बन्धित सम्पूर्ण विवरण इन्ट्री करने हेतु निर्देशित किया गया।

।


रसोई घर में लगे आर0ओ0 का पानी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पायी गयी इसकी सर्विस कराने हेतु निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अल्पावास रूम का निरीक्षण किया गया जहां पर न तो दवाईया थी न ही रजिस्टर ही पाया गया।


सामाजिक रूप से पीडित यथा दहेज, शारीरिक/मानसिक शोषण आदि से पीडित महिलाए, जिनको वन स्टाप सेन्टर के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा रजिस्टर मे अंकित नाम व मो0नं0 के आधार पर कतिपय पीडित महिलाओ से वन स्टाप सेन्टर से प्राप्त सुविधाओ के सम्बन्ध मे फिडबैक भी लिया गया।

उपरोक्त सभी विचलनशीलता को दूर करने हेतु प्रबन्धक को कडे निर्देश निर्गत किये गये।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां