शीतला अष्टमी पर भक्तों ने माता रानी का किया दर्शन—पूजन


माला, फूल, हलुआ, पूड़ी, रोठ, गुलगुला, चना चढ़ाया गया
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में सावन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में भक्तों ने माला, फूल, प्रसाद, हलुवा, पूरी, रोट चढ़ाते हुये हल्दी लेपन करके माता रानी जी के दरबार में दर्शन—पूजन किया। वहीं मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड में हल्दी लेपन किया गया। अष्टमी तिथि होने के कारण शुक्रवार को भोर में प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर पुजारी शिव कुमार पंडा ने आरती पूजन किया। हवन पूजन माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। सावन मास कृष्ण पक्ष तिथि होने के कारण भोर से ही भक्तों की लंबी कतार दर्शन पूजन करने के लिये लगी थी। दर्शनार्थी कतार में खड़े होकर बारी से माता रानी का दर्शन—पूजन के बाद हवन, पूजन, पाठ करते नज़र आये। दोपहर में माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती—पूजन किया गया। देर शाम तक भक्तों ने माता रानी का दर्शन—पूजन चलता रहा। वहीं यहां दर्शन पूजन करने के पश्चात काल भैरवनाथ मंदिर एवं मां काली में भक्तों ने दर्शन—पूजन किया।
001

  • Related Posts

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर :(पीडब्ल्यू) के लिए आज का दिन गर्व और उत्सव का रहा, जब इसके कई विद्यार्थियों ने (सीबीएसई) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में…

    Continue reading
    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

    जौनपुर– जौनपुर में खेल और शिक्षा को साथ लेकर एक नई पहल की जा रही है। फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल अब उभरती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

    जौनपुर: आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं में दबदबा, मेधावियों के सम्मान में उमड़ा उत्साह

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    मेडिकल कालेज, जौनपुर में छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन