खुटहन पुलिस से हुई मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामिया गो-तस्कर गिरफ्तार


शातिर के पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
चोरी की बाइक, तमंचा, खोखा—मिस कारतूस व 700 नगद बरामद
खुटहन, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक खुटहन जय प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा धारा 111 बी0एन0एस0, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना खुटहन में वांछित 25 हजार का ईनामिया कलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम रानीमऊ थाना खेतासराय को पुलिस मुठभेड़ में मरहट पुलिया से आगे बड़नपुर भट्टा के पास से गिरफ्तार किया गया। घायल गो-तस्कर को उपचार हेतु सरकारी वाहन से सीएचसी खुटहन भेजा गया जहां से घायल बदमाश को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 109(1), 338, 336(3), 340(2), 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
निरीक्षक श्री यादव के अनुसार उक्त बदमाश गो तस्कर है जिसके ऊपर 25 हजार का ईनाम घोषित है। साथ ही खेतासराय, शाहगंज, खुटहन के अलावा थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, व0उ0नि0 तरुन श्रीवास्तव, का0 अजय यादव, का0 सोनू यादव, का0 आकाश निषाद, का0 मान सिंह, का0 राजेश यादव शामिल रहे।
005

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां