पीयू परिसर में कड़ी निगरानी में हुई प्रवेश परीक्षाएं

सुचिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तीनों पाली की परीक्षा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षाएं उमानाथ इंजीनियरिंग संस्थान में सफलतापूर्वक शुक्रवार को सम्पन्न हुईं। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई, जिनमें पहली पाली सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक डी. फार्मा और बी.कॉम ऑनर्स, दूसरी पाली दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक एलएलबी (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड) और बी.टेक तथा तीसरी पाली अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे तक बीसीए पाठ्यक्रम की परीक्षा कराई गई।

प्रवेश परीक्षा अत्यंत सुचिता, पारदर्शिता और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ सम्पन्न कराई गई। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ-साथ कक्ष निरीक्षक एवं परीक्षा समिति के सदस्य लगातार कमरों का भौतिक निरीक्षण भी कर रहे थे।

परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच की गई, जिससे अनुचित साधनों के प्रयोग की कोई संभावना न रहे। परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 18 जुलाई को कुल 1296 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी।

केंद्राध्यक्ष डॉ. संजीव गंगवार ने बताया कि 19 जुलाई को प्रथम पाली 9:00 बजे से 11:00 बजे बीएससी के सभी प्रोग्राम में, दूसरी पाली 12:00 से 2:00 के एमबीए, एमबीए के फाइनेंस एंड कंट्रोल, एचआरडी, ई-कॉमर्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स तथा तीसरी पाली 3:00 से 5:00 के बीच बीबीए, एलएलएम, एमसीए, इंटीग्रेटेड एमसीए, एमएससी के बायोटेक्नोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी परीक्षा होगी।

परीक्षा संचालन समिति के सदस्य प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. राजकुमार, प्रो रजनीश भास्कर, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ रसिकेश, अशोक कुमार यादव, सत्यम उपाध्याय,‌ ज्ञानेंद्र पाल, डॉ. सुजीत चौरसिया, रीतेश श्रीवास्तव, संतोष यादव समूचे समय सक्रिय रूप से परीक्षा प्रक्रिया को संचालित करने में लगे रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां