जिलाधिकारी ने कांवड़ियों के बीच किया फल वितरण, बाल कांवड़ियों का किया उत्साहवर्धन

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र शहर में स्थित सद्भावना पुल पर पहुंचकर श्रावण मास में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कांवड़ियों के बीच फल वितरण किया। विशेष रूप से बाल कांवड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।


इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में, विशेष रूप से हमारे उत्तर प्रदेश में शिव भक्त कावड़िए अपनी आस्था, सनातन धर्म की मर्यादा की रक्षा तथा महादेव के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर शिवालयों में जल चढ़ाते हैं।

श्रावण मास में श्रद्धालुओं तथा कांवड़ियों के बड़ी संख्या में आवागमन के दृष्टिगत जनपद में पूरी तैयारी कर ली गई है।

जनपद में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर जिन स्थानों से भी कावड़ यात्रा निकलनी है, वहाँ सुरक्षा के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं प्रदान कर रही हैं। कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।


उन्होंने बाल कावड़ियों से कांवड़ लेकर अपने कंधे पर रखते हुए कुछ दूर तक यात्रा में सम्मिलित हुए और सभी श्रद्धालुजन/कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ने कांवड़ियों के बीच फल का भी वितरण किया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न