डीएम की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील मड़ियाहू के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील मड़ियाहू के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


संपूर्ण समाधान दिवस में साकिन निवासी सुदनीपुर मडियाहू द्वारा प्रार्थनापत्र के माध्यम से बरसात में पानी की निकासी की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को प्राथमिकता पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसको निस्तारित कराने के निर्देश दिए।


ग्राम बल्लीपुर के सिकंदर सिंह के द्वारा प्रार्थनापत्र के माध्यम से शिकायत की गयी कि ग्राम प्रधान के द्वारा तालाब तथा भीटा के पेड़ की कटाई तथा जेसीबी मशीन द्वारा पेड़ो को उखाड दिया गया और मिटटी बेच दी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार, डीएफओ और खण्ड विकास अधिकारी को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दियें।

विमला देवी निवासिनी जितापुर थाना रामपुर के द्वारा उनके चक में अवैध रूप से चकमार्ग बनाने की शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार, कानूनगो और एसओ की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करते हुए समस्या का निदान करने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी के समक्ष अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के द्वारा भूमि आंवटन व आवास आवंटन किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सुनील कुमार के निर्देशित किया कि तत्काल भूमि आवंटन की कार्यवाही की जाए और इसके साथ ही उन्होने कहा कि भूमि आवंटन में जिस स्तर पर लापरवाही बरती गयी है उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। खण्ड विकास अधिकारी रामपुर ने अवगत कराया कि अब तक कुल 37 परिवारों को आवास दिया गया है, 123 को सर्वे करके पात्रता की श्रेणी में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा रविवार 19 जूलाई 2025 को कैम्प लगाकर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए। राकेश चन्द्र मिश्रा निवासी बदौवा के द्वारा शिकायत की गयी कि उनका वरासत दर्ज नही हो पा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तत्काल वरासत दर्ज कर खतौनी उपलब्ध करायी जाए जिसके अनुपालन में मिश्रा जी कि वरासत दर्ज कराकर जिलाधिकारी के हाथ से खतौनी उपलब्ध करा दी गयीं।


संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कुल 156 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर ही 19 शिकायतों का निस्तारण किया गया।


संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पुलिस एवं राशन कार्ड से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई जिसे सम्बंधित अधिकारियों को सौपते हुए निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये और निस्तारण करने के उपरान्त शिकायतकर्ता से बात अवश्य कर ले।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, डीएफओ प्रोमिला,उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां