चिन्हित अमान्य विद्यालयों को पुलिस बल के साथ बन्द करवाने के संदर्भ में हुई बैठक


सोमवार एवं मंगलवार को दो अमान्य विद्यालयों पर लटकेगा ताला: बीईओ
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र में बीईओ राजेश वैश्य ने एआरपी के साथ बैठक करके सोमवार और मंगलवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र के चिन्हित दो अमान्य विद्यालयों को बंद कर ताला लटकाने के संदर्भ में जरूरी दिशा निर्देश दिया। बीईओ श्री वैश्य ने शनिवार को बैठक के दौरान ब्लॉक के चारों एआरपी को अवगत कराया कि जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के निर्देश के पालन में क्षेत्र में दो अमान्य विद्यालयों को चिन्हित कर लिया गया है। सोमवार और मंगलवार को स्थानीय थाने की पुलिस टीम के साथ उक्त विद्यालयों पर पहुंचकर बन्द करवाकर ताला लटका दिया जायेगा। बीईओ ने सभी एआरपी को निर्देश दिया कि विद्यालय बन्द होने के बाद पास के परिषदीय विद्यालयों में दाखिला करवाने के लिए सम्बन्धित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ के साथ लगकर उन्हीं विद्यालयों में इन बच्चों का दाखिला करवाने का देख—रेख करते रहेंगे। बैठक में एआरपी पंकज सिंह, अरविन्द यादव, रणंजय रजक, हारून अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां