अवैध रूप से संचालित विद्यालयों पर आखिर होगी कार्यवाही?


मान्यता विहीन विद्यालयों को दी जा चुकी है नोटिस, जल्द ही होगी कार्यवाही: खण्ड शिक्षा अधिकारी
सुजानगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार का सख्त निर्देश है कि शिक्षा विभाग मान्यता विहीन विद्यालय तथा शिक्षा विभाग द्वारा दिए गये शपथ पत्र का कड़ाई पूर्वक पालन करायें। वहीं सुजानगंज के जिम्मेदार अधिकारी प्रबंधकों से मिलीभगत करके गरीब एवसं असहाय किसानों को उच्च शिक्षा के नाम पर लुटवा रहे हैं। यहां तक कि कई विद्यालयों में खुद की किताब तथा ड्रेस है जो हर वर्ष बदल दी जाती है। परिवार के जितने सदस्य हैं, उन्हें शिक्षक के रूप में रखे हैं जिनके पास शिक्षा से संबंधित कोई डिग्री भी नहीं है। इन सबके बावजूद विद्यालय परिसर में ही नास्ते तथा जनरल स्टोर की दुकान भी चला रहे हैं। क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को चारों तरफ से लूटा जा रहा है।
क्षेत्र के विजय प्रताप सिंह, देवेन्द्र सिंह, सुरेश पांडेय सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र के लगभग विद्यालय मानकविहीन है। बच्चों को लाने—ले जाने वाले साधन की अवधि समाप्त हो चुकी है तथा वाहन भी इस समय डग्गामार स्थिति में पहुंच चुके हैं। स्कूल के वाहन को चला रहे वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होता है परंतु बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है जो किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देंगे। सरकार की इतनी सख्ती के वावजूद शिक्षा विभाग के जिम्मेदार लोग कार्यवाही करने से हिचक रहे हैं। ऐसा लगता है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी कहीं न कहीं इस प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यहां देखने वाली बात यह भी है कि छोटे विद्यालय के प्रबंधकों के ऊपर कार्रवाई करते हुए ताला लगाया जा सकता है तो रसूखदार विद्यालयों के प्रबंधकों के ऊपर क्यों नहीं कार्यवाही हुई? इस संदर्भ में पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज ने कहा कि इस प्रकार के विद्यालयों के उपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो विद्यालय मानक के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें नोटिस दी जा चुकी है तथा समय रहते ही ऐसे विद्यालयों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां